फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के 1.8 लाख विद्यार्थियों की बनी अपार आईडी

Wed, 11 Dec 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में मंगलवार शाम तक लगे दो दिवसीय मेगा शिविर में 1.8 लाख विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाई गई। स्कूल में शिक्षकों ने कार्यवाही पूर्ण की। बाकी विद्यार्थियों की भी आईडी इसी माह बना ली जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


भारत सरकार ने प्रत्येक विद्यार्थी को अपार आईडी के रूप में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर जारी करने की योजना बनाई है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम पीटीएम उपस्थिति सहित अन्य जानकारी भी रहेंगी।
स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करवाई जाए। इससे छात्रों को दस्तावेज खो जाने या किसी कारण फटने या जलने की वजह से किसी को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

अपार आईडी में छात्रों को डिजिटल कॉपी उपलब्ध रहेगी। जिले के 4366 विद्यालयों के पांच लाख 52 हजार 128 छात्र-छात्राओं का अपार कार्ड जनरेट किया जाना है।

डुप्लीकेट दस्तावेज बनाने में नहीं होगी परेशानी

कई बार छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज खो जाते हैं। डुप्लीकेट दस्तावेज बनवाने में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपार आईडी बनने के बाद छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसमें सब कुछ उपलब्ध होगा। इसके साथ ही पूरा रिकॉर्ड अपार आईडी में होने से फर्जीवाड़े की संभावनाएं खत्म हो जाएगी। लोग अब चाह कर भी फर्जी दस्तावेज नहीं बनवा पाएंगे।

12 अंकों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी आधार कार्ड से लिंक होगी। जिले के 4366 विद्यालयों के पांच लाख 52 हजार 128 छात्र-छात्राओं का अपार कार्ड जनरेट किया जाना है। अभी तक एक लाख आठ हजार जनरेट किए गए हैं। बाकी की प्रक्रिया चल रही, जोकि इसी माह पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

- दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें