फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपा हत्याकांड : दो लोग हिरासत में, मिले अहम सुराग

Thu, 12 Dec 2024 06:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के गांव बनियानी की अनूपा देवी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव बनियानी निवासी रामप्रकाश की पत्नी अनूपा देवी की हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस मामले में कड़ियां से कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे हत्या की असल वजह पता लग सके।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की शाम छह बजे 50 वर्षीय अनूपा देवी का शव गांव से कुछ दूर भैरों मंदिर के पास गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करना बताया गया है। बुधवार को पुलिस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में व्यस्त रही, इस कारण जांच तेजी से आगे नहीं बढ़ सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में संपत्ति को लेकर भी कुछ विवाद सामने आ रहा है। रामप्रकाश के पास दो एकड़ जमीन है।
चर्चा है कि वह दो बीघा जमीन बेचकर कस्बे में मकान बनाना चाहते थे। रामप्रकाश के दोनों पुत्रों की मौत हो चुकी है और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। उनकी पुत्रवधू अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। बुधवार को पुलिस ने रामप्रकाश को थाने बुलाकर कई मुद्दों पर जानकारी ली। पुलिस हत्या में किसी करीबी का हाथ मान रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारोपी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें