फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: अराजकतत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंदिर के गेट पर लगे शिलापट तोड़े, लोगों में रोष

Sat, 15 Mar 2025 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदापुर में अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। होली की रात किसी ने मंदिर के गेट पर लगे शिलापट तोड़ दिए। इसकी जानकारी शनिवार सुबह लोगों को हुई तो रोष फैल गया। 
विज्ञापन
मंदिर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदापुर में मंदिर के गेट पर दोनों ओर लगे शिलापटों को अराजकतत्वों ने तोड़ डाला। शिलापट तोड़े जाने से गांव के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव मजीदापुर में 35 वर्ष पूर्व शनिनाथ बाबा ने मंदिर की नींव भरवाई थी। गांव के लोगों ने आपस में सहयोग कर 1993 में मंदिर का निर्माण कराया था। वर्ष 2023 में गांव के विवेक श्रीवास्तव ने अपने भाई की याद में मंदिर की बाउंड्रीवॉल कराई थी और गेट का निर्माण कराया था। विवेक श्रीवास्तव ने मंदिर के गेट के दोनों ओर निर्माण कराने संबंधी शिलापट भी लगवाए थे।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात असमाजिक तत्वों ने दोनों शिलापट तोड़ दिए। शनिवार सुबह जानकारी होने पर गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई। तमाम लोग मंदिर पर पहुंचे और शिलापट तोड़ने पर नाराजगी जताई। गांव के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व एक बार गेट का ताला भी तोड़ा जा चुका है। इसकी शिकायत करने के बाद भी पुवायां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें