फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निबंध में अंतरा और भाषण में संध्या-मान्या प्रथम

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता का पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस काॅलेज के संगीत विभाग की ओर से भारतीय संस्कारों में संगीत की भूमिका, ‘संगीत यात्रा: तानसेन से एआर रहमान तक’ तथा भारतीय संगीत के विविध रूप विषयों पर आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। निबंध में अंतरा और भाषण में संध्या सिंह और मान्या पांडेय ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव प्रो अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

निबंध प्रतियोगिता में अंतरा सक्सेना और मान्या पांडेय ने प्रथम, शबनम भारतीय व काजल मिश्रा ने द्वितीय तथा मोहिनी प्रजापति और नेहा तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नीलम और राधा को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में संध्या सिंह व मान्या पांडेय ने पहला, संजीत कुमार व काजल मिश्रा ने दूसरा तथा खुशी गुप्ता और काजल मिश्रा द्वितीय ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त 24 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रो. अवनीश मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवकोपार्जन का जरिया भी बन सकता है। प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने कहा कि साहित्य और संगीत मनुष्य की संवेदनाओं को शब्द और स्वर देते हैं। उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, संकायाध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्रा ने भी विचार रखे।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल के सदस्य डाॅ. प्रीति, सुयश सिन्हा, व्याख्या सक्सेना, रश्मि राठौर को भी सम्मानित किया गया। डाॅ. मधुकर श्याम शुक्ला, डाॅ. विकास खुराना डॉ. श्रीकांत मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. रामशंकर पांडेय, संगीत विभागाध्यक्ष डाॅ. कविता भटनागर, डाॅ. पूनम, डाॅ. बरखा सक्सेना, डाॅ. प्रतिभा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें