तिलहर। जाति और जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाने के विरोध में भाट समाज के लोगों ने शनिवार को सुबह मोहल्ला बहादुरगंज में गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने प्रशासन से भाट समाज के सदस्यों को नियमानुसार प्रमाणपत्र जारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल नैना देवी, नेहा कौर, पदमा देवी, मधु कौर, दलसिंह आदि का कहना है कि आजादी के बाद से उन्हें केवल मतदान का अधिकार मिला है, लेकिन उनके परिवारों के अब तक जाति और जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं होने से उनके बच्चे शिक्षा, आरक्षण और सरकारी नौकरियों से वंचित हैं।
एसडीएम सदानंद सरोज के अनुसार संबंधित लोगों को नगर पालिका भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए टीकाकरण और शिक्षा के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। जिन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, उनके प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। संवाद