फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ मेले में फिर मारपीट ...शराब बेच रही महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ओसीएफ मेले में शुक्रवार की रात एक महिला शराब की बिक्री करते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। वहीं, मेले में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। इससे पहले भी मेले में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
शुक्रवार रात ओसीएफ मेले में रावण का पुतला दहन होने के चलते काफी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला मेले में शराब की बिक्री कर रही थी। इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जानकारी मिलने पर मेले में तैनात उप-निरीक्षक पुलिस बल के साथ महिला के पास पहुंचे।
विज्ञापन

महिला से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने ठेले के नीचे से रखे बैग को चेक किया। बैग में शराब के पांच टैट्रा पैकेट मिले। इसके बाद पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। महिला हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगने लगी।
इसके बाद पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि महिला फरजाना मोहल्ला बाडूजई प्रथम की रहने वाली है। उसके पास से शराब बरामद की गई है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मेले में मारपीट का वीडियो वायरल
मेले में झूले के पास लाइन में लगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले सिर्फ दो लोग हैं, जिन्हें कई लोग बचा रहे हैं। मेले में भ्रमण कर रही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें