फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वार्षिक ऋण योजना में 29.24 प्रतिशत की हुई वृद्धि, डीएम ने जताया संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की जून तिमाही (प्रथम) की प्रगति की समीक्षा की गई। वार्षिक ऋण योजना के तहत जून तिमाही तक 29.24 प्रतिशत लगभग 4,269 करोड़ रुपये की प्रगति पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जनपद के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की भी समीक्षा की गई, जो वर्तमान में 87.41 प्रतिशत है। डीएम ने जनपद के बेहतर सीडी रेशियो की सराहना करते हुए जिन बैंकों का सीडी रेशियो 60 प्रतिशत से कम है, उन्हें इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।
एनआरएलएम और मुख्यमंत्री युवा अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान आरबीआई की लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नम्रता, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश कुमार गंगवार, उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक अग्रणी प्रबंधक रवि शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें