शाहजहांपुर। कैंट स्थित क्रिकेट मैदान पर विंटर कप के फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर टाइटंस ने स्पार्टन वॉरियर्स को 36 रनों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। सहमति दास ने 51 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद अनिरुद्ध ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सहमति दास ने 51 व अनिरुद्ध वर्मा ने 35 रनों की पारी खेली। इनके आउट होने के बाद अभिनव ने 25 और अतुल ने 35 रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए।
वॉरियर्स टीम के अभय और वंश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाॅरियर्स की टीम 135 रन पर ऑलआउट हो गई। वंश ने 35, नितिन ने 25, हर्ष ने 15 रनों की पारी खेली। टाइटंस के गेंदबाज अनिरुद्ध वर्मा ने पांच विकेट हासिल किए।
मोहित और नितिन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच अनिरुद्ध वर्मा रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंपायर मोहम्मद साज और नितिन वर्मा रहे। मैच की कमेंट्री पंकज तिवारी ने की। टूर्नामेंट आयोजक मोहम्मद साज, मनोज यादव मयूर खन्ना उपस्थित रहे।