फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पीडब्ल्यूडी कर्मियों की आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 07 Jul 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कचार्ज कर्मचारियों की विभिन्न मांगें पूरी न होने पर दूसरे दिन कर्मचारियों का विभागीय अधिकारियों के प्रति आक्रोश और भी भड़क उठा। इस पर उन लोगों ने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उनका धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों के धरने के चलते एक्सईएन दफ्तर भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी नियमित कर्मचारी वर्कचार्ज संघ के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा नियमित कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कार्यालय गेट के सामने दरी बिछाकर दिन भर धरना दिया। दोपहर में आक्रोशित कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके सिंह के पुतले की अर्थी निकाली। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुतले में आग लगा दी। इसके बाद फिर से धरने पर बैठ गए।
जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सईएन सिंह उन लोगों के धरने प्रदर्शन की वजह से अधिकांश समय दफ्तर से गायब रहते हैं, जिससे कि उन लोगों की समस्याओं का हल नहीं निकाला जा सके। शर्मा ने कहा कि यदि उन लोगों की मांगे बुधवार तक पूरी नहीं की गईं तो नौ जुलाई से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अर्थी निकाल पुतला दहन करने वालों में महामंत्री सर्वेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ राज, लाल मोहम्मद, सत्यपाल, आशाराम, धनीराम, जोगराज, गनपत लाल, स्वामीदयाल रामदयाल, रामवीर, मोहसिन, अनिल, शिव सरन आदि शामिल रहे।


‘मेरे स्तर से कर्मचारियों की कोई भी मांग लंबित नहीं है। शासनादेश के विपरीत वाली मांग को किसी कीमत पर पूरा नहीं किया जाएगा। कार्यालय में न बैठने वाली बात गलत है। सोमवार के साथ ही मंगलवार को तहसील दिवस के बाद कार्यालय में बैठा।’
विज्ञापन

-आरके सिंह, एक्सईएन, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें