फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश

Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
उड़ी में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले की सर्वत्र निंदा की जा रही है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। सभी ने एक स्वर से आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की। कहीं पाकिस्तानी झंडे जलाए गए तो कहीं प्रदर्शन हुए। वकीलों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। चौक में युवाओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंककर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

वकीलों ने राष्ट्रपति से की कठोर कार्रवाई की मांग
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने उड़ी में सैनिकों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम राम गणेश को दिया। ज्ञापन में वकीलों ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत सरकार से जिम्मेदार आतंकी संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और आतंकवाद रोके जाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख तथा घायल जवानों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। डीएम से मिलने वालों में महासचिव उमेश सिंह चौहान, राजेश अवस्थी, अभय यादव, कृष्ण कुमार, संतोष सिंह, वीरेंद्र यादव, अमर सिंह, पंकज सिंह, राकेश कुमार, विकास कुमार, पदम शुक्ला, रघुवीर यादव, बृजवीर यादव आदि वकील शामिल रहे।
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर फूंका पाक का झंडा
राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने आतंकवादी की मदद करने वाले पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका झंडा जलाया। जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, महामंत्री अनुज गुप्ता और युवाध्यक्ष आकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की और आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने की मांग भारत सरकार से की। व्यापारियों ने कहा कि इस समय सैनिकों का मनोबल बढ़ाए जाने की जरूरत है, साथ ही पाकिस्तान को कड़ा सबक भी सिखाया जाना जरूरी है। प्रदर्शन करने वालों में रोजा चेयरमैन अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनोज गुप्ता, मोहित कुमार, प्रेमचंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ईंट का जवाब पत्थर से देने की अपील
जनता की आवाज सामाजिक संगठन ने भी आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर दें, ताकि शहीद हुए जवानों का बदला लिया जा सके। इस अवसर पर राहुल गुप्ता, अनिल गुप्ता, मो. कासिम, अशोक गुप्ता, सोनी गुप्ता, संगीता वाजपेयी, अतीक अहमद, विनोद शर्मा, राम कुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, गोपाल प्रजापति, अरविंद गुप्ता, रचना, राहुल गुप्ता आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विहिप-बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला 
जलालाबाद। जम्मू कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान रोड पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही।
पूर्व में बाला जी धाम पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में विहिप के सह जिला संयोजक मुनिराज सिंह ने कहा कि अब भारत सरकार को पाकिस्तान से सभी स्तरों की वार्ता बंद कर देनी चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक आलोक शर्मा ने कहा कि जम्मू में शहीद हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिल सकेगी जब इस घटना का उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मुख्य चौराहे पहुंचे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पुतले का दहन किया। इस दौरान अंकित गुप्ता, सागर गुप्ता, रजत गुप्ता, अरविंद सिंह, शिवम गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, सुमित शर्मा, अनमोल शुक्ला, आशीष समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें