फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे में पोलियो की आशंका पर भेजी गई रिपोर्ट

Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चार वर्षीय बच्चे में पोलियो की आश्ंाका को देखते हुए रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई है। इससे परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी बबलू सिंह के चार वर्षीय पुत्र अतुल कुमार के एक हाथ और एक पैर में दिक्कत आ गई है। कुछ दिनों से बच्चे को समस्या आने पर निजी डॉक्टरों से उसका इलाज भी कराया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। सोमवार को अतुल के बाबा रामनरेश सिंह बच्चे को लेकर पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के प्रभारी डॉ. रामकुमार वर्मा ने बच्चे का परीक्षण किया और पोलियो की आशंका पर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी। 
विज्ञापन

डॉ. रामकुमार वर्मा का कहना है कि बच्चे के शारीरिक लक्षणों की की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद आदेश मिलने पर बच्चे का स्टूल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अतुल के बाबा रामनरेश सिंह का कहना है कि कुछ दिन पूर्व तक अतुल बिल्कुल ठीक था, लेकिन अब उसका एक हाथ और एक पैर सुन्न जैसे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें