फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स आज से बेमियादी हड़ताल पर

Sat, 01 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। 
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने इससे पहले हड़ताल की थी, तब सरकार ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है। लिहाजा संघ ने शनिवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने का समय अब निकल चुका है, इसलिए एक जुलाई से जिले की सभी आंगनबाड़ी वर्कर अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल पर चली जाएंगी। प्रदर्शन के दौरान विश्वमोहन भारद्वाज, विपिनलता, पुष्पलता, मधुबाला गौतम, अर्चना मिश्रा, उर्वशी सक्सेना, मीना कुमारी, अनीता दीक्षित, नाजिश परवीन, ममता मिश्रा, सरिता, अरुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें