फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार

Thu, 04 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना समेत अन्य कई विभागों के काम करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शन के बाद उनका शिष्टमंडल डीएम पुष्पा सिंह से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कार्यकत्रियों में जोश भरते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारी विमला देवी ने कहा कि दो दशक से संचालित इस परियोजना में आंगनबाड़ी वर्कर्स  पूरे मनोयोग से काम कर रही हैं। इसके अतिरिक्त बीएलओ ड्यूटी, निर्वाचन ड्यूटी आदि अन्य कार्य भी करने पड़ते हैं, लेकिन मानदेय सरकार से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम दिया जा रहा है। 
डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि हौसला फीडिंग कार्यक्रम आंगनबाड़ियों से कराया गया, लेकिन इस योजना का भत्ता आंगनबाड़ियों के एकल खातों के बजाय ग्राम प्रधान के एकल खातों में भेज दिए जाने से कार्यगत कठिनाइयां उत्पन्न होंगी। डीएम ने ज्ञापन शासन को भेजने का आश्वासन देने के साथ इस बात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की कि कार्य समय में कार्यकत्रियां अपने केंद्र छोड़कर कलक्ट्रेट चली आईं। डीएम के तीखे तेवर देख कार्यकत्रियां वहां से चुपचाप चली गईं। प्रदर्शन में नीलम देवी, ईश्वर वती, मीना, रचना, आरती, रुखसार आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें