फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरलोड ट्रक खराब हाेने के कारण लिपुलेख-भिंड हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
निगोही में थाना के सामने से जाते ओवर हाइट ट्रक। संवाद
विज्ञापन
निगोही। प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद लिपुलेख-भिंड हाईवे पर गन्ने से ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। रविवार को हाईवे के हमजापुर चौराहा के पास चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहा ट्रक खराब हो जाने से हाईवे की एक लेन बंद हो गई। दूसरी लेन से दोनों दिशाओं के वाहन निकलने पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

नगर की घनी आबादी के बीच से निकले हाईवे का हमजापुर चौराहे से लेकर कैमुआ नाला के पुल तक का हिस्सा बेहद संकरा है। इस कारण चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले ओर वहां से बैगास बाहर लेकर जाने वाले ट्रकों से कस्बे में अक्सर जाम लग जाता है।
काफी ऊंचाई तक गन्ना भरकर ले जाने वाले ट्रकों के हाईवे पर पलटने का खतरा बना रहता है। गत माह एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने चीनी मिल के पास कई ओवरलोड ट्रकों और ट्रैक्टर ट्राॅलियों का चालान करा दिया था। साथ ही मिल के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि ट्रकों में क्षमता से अधिक गन्ने की ढुलाई नहीं कराएं।
विज्ञापन

इन निर्देशों का पालन नहीं किए जाने से रविवार शाम को हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर मार्ग पर बढ़ते ही गन्ने से भरा ट्रक खराब हो जाने से फिर जाम लगने लगा। हालांकि, सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खराब हुआ ट्रक किनारे कराकर 20 मिनट बाद यातायात सामान्य करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें