फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा पर दुकान के पास से कार हटाने को लेकर एक सप्ताह पहले हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के मोहल्ला जेर बरगद निवासी हबीब की ओर से भी पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस एक पक्ष की ओर से पहले ही नौ लोगों के खिलाफ नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मंगलवार को हबीब की पत्नी शबाना ने थाना में तहरीर देकर महियावर गांव के सुरेश पाल सिंह, अमर सिंह, शिव नारायन, अंकित और मोनू समेत पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शबाना ने पुलिस को बताया कि उनके पति हबीब कार लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि दूसरेे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर महिला के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें