शाहजहांपुर। विकास भवन में कृषि विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने पर एक कर्मचारी ने दूसरे की पिटाई कर दी। घटना से खलबली मच गई। मामले में पीड़ित कर्मचारी ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कृषि विभाग में तैनात लिपिक की जलालाबाद में तैनात एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जलालाबाद के कर्मचारी ने लिपिक की पिटाई कर दी। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों ने किसी तरह से बीचबचाव किया। लिपिक की ओर से थाना सदर बाजार में तहरीर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इंस्पेक्टर सदर बाजार ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद