सिंधौली। गांव महासिर निवासी 51 वर्षीय लक्ष्मी देवी की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी बीमार चल रहीं थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
रविवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के भाई जिला खीरी के थाना फरधान के गांव पचपेड़वा निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। बहन को जहर देने का आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद