फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मामूली बात पर बुजुर्ग किसान को सरेराह किया अपमानित, बनाया मुर्गा और फिर पैरों पर सिर रखवाकर मंगवाई माफी

Fri, 13 Mar 2026 09:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग को मामूली बात पर सरेराह अपमानित किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बुजुर्ग किसान को सरेराह किया अपमानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले के पुवायां गांव नाहिल में एक बुजुर्ग को सरेराह अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर बुजुर्ग को न केवल मुर्गा बनाया गया, बल्कि पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आठ मार्च का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नाहिल में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष की ओर से पांच मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पहले से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष की ओर से सात मार्च को भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी पक्ष को थाने लाए जाने पर महिलाओं के कहने पर गांव के एक बुजुर्ग किसान जो अनाज की आढ़त भी करते हैं, उन्होंने आरोपियों को खाना पहुंचा दिया था। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया था। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, उसमें से कई लोग दूसरे पक्ष के डर से घर से गायब हैं।

बुजुर्ग के अनुसार आठ मार्च को दूसरे पक्ष के विवेक, विवेक के पिता मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को मुर्गा बना दिया और उनका सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और एक-दूसरे को भेजना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस बुजुर्ग को घर से थाने लाई और तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुजुर्ग के अनुसार 13 मार्च को उनके खेती के साझीदार से भी आरोपियों ने मारपीट की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराकर पीड़ित की पहचान की गई। पीड़ित से वार्ता कर तहरीर प्राप्त की गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें