खिरनीबाग चौराहा पर प्रदर्शन करते हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। हिंदू जागरण मंच ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर बांग्लादेश की सरकार का पुतला फूंका। हिंदू युवा वाहिनी ने भी प्रदर्शन कर भारत सरकार से दखल देने की मांग की।
प्रांत प्रमुख राजेश अवस्थी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहां की सरकार धार्मिक दंगों को रोकने में नाकाम हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा।
भारत सरकार को इस मामले में अपना दखल देना चाहिए। इस दौरान गोविंद मिश्रा, राहुल अवस्थी, अंकुर शुक्ला, राजेंद्र पटवा, रंजीत राना आदि मौजूद रहे।
वहीं, खिरनीबाग चौराहा पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए तख्तियां दिखाईं और भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, रवि गंगवार, विभु शुक्ला, भानु प्रताप वर्मा, सुमित राजपूत, हर्षित राजपूत, अनुभव शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
खिरनीबाग चौराहा पर प्रदर्शन करते हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन