शाहजहांपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में खिरनीबाग चौराहा पर बांग्लादेश का पुतला फूंका।
महासभा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी को सौंपा। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। वहां के हालात काफी खराब हो गए हैं। भारतीय सेना से ऑपरेशन सिंदूर की तरह बांग्लादेश में भी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, अक्षित गुप्ता, अमित, आलोक ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
तिलहर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला फूंका। भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई। प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष शोभित राठौर, राहुल जोशी, देव कनौजिया, राजीव कोहली, लोकेश शास्त्री, सुमित गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद