कलान। भुन्नीखेड़ा गांव में 12 सितंबर की रात घर के बाहर खाट पर लेटे बुजुर्ग लालाराम शर्मा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने की थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज कर की और न ही मौका मुआयना करने की जरूरत समझी। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह जान से मारने की धमकी दे रहा है।
लालाराम के अनुसार ट्रैक्टर से उनकी चारपाई का एक पाया टूट गया और वह बाल-बाल बच गए। इसी दौरान शोर शराबा सुनकर उनके अन्य परिजन भी आ गए। इस पर आरोपी सत्ता पक्ष का रौब दिखाकर चला गया और तब से कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। लालाराम की पत्नी संतोष कुमारी ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ दीपक सिंह के अनुसार घटना की जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद