फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जन्माष्टमी मेले में गाली-गलौज कर फिर किया हंगामा, पुलिस ने किया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रायटांडा गांव में चल रहे पांच दिवसीय मेले के तीसरे दिन शुक्रवार को देर शाम नशे में धुत कुछ लोगों ने मेला कमेटी के सदस्यों से गाली-गलौज कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने मेले में अराजकता करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें समझाकर शांत करने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

एक दिन पहले भी गांव के इन्हीं लोगों ने हंगामा करने से मना करने पर मेला कमेटी के अध्यक्ष मुनीष कुमार पर हमला कर दिया था। इस कारण बृहस्पतिवार को मेला बंद करा दिया गया था। इस मामले में पुलिस स्तर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर कमेटी के अध्यक्ष को पीटने वालों के हौसले बढ़ गए और शुक्रवार की रात वह फिर नशे में धुत होकर मेले में पहुंच गए और कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें घर भेजा और तभी मेला हो सका। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मेले में कुछ लोगो द्वारा मारपीट और हंगामे की जानकारी मिलने पर जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें