फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा राजकीय आईटीआई में कल लगेगा अप्रेंटिस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए यहां के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 अप्रैल को वृहद अप्रेंटिस मेला लगाया जाएगा। इसमें जनपद के कई प्रतिष्ठित सरकारी, सहकारी और निजी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होकर प्रशिक्षुओं का चयन करेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि अप्रेंटिस मेले में रोजा पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड और चिकित्सा उपकरण बनाने वाले जी सर्जीवियर आदि संस्थान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेला सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक लगेगा और इसमें केवल आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे।
मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रति, मूल शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अप्रेंटिस पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए राजकीय आईटीआई परिसर में निशुल्क हेल्पडेस्क काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें