अमृत कलश और ज्योति के दर्शन को उमड़ी भीड़
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के बैनर तले पांच अक्तूबर को होने वाले जागरण के लिए पवित्र ज्योति और अमृत कलश लेकर लौटे भक्तों का स्वागत किया गया। बालाजी धाम से भी पवित्र ज्योति के साथ महंत भी जागरण स्थल पर पहुंचे। शुक्रवार को जागरण स्थल पर पूजनोपरांत बाला जी और मां की ज्योति के साथ ही पवित्र कलश स्थापित कर दिया गया।
समिति के सदस्य मां वैष्णो देवी, मां ज्वाला जी सहित तमाम धार्मिक स्थानों से अमृत कलश और पवित्र ज्योति लाने के लिए गए थे। शुक्रवार को लौटने पर भक्तों का तमाम लोगों ने ग्राम बड़ागांव के तुलाराम बाबा स्थान पर स्वागत किया। भक्तों ने पवित्र ज्योति के आगे मत्था टेककर पुण्य लाभ कमाया। बड़ागांव से ढोल नगाड़ों की धुन और रंग गुलाल उड़ाते भक्त पवित्र कलश और अखंड ज्योति को जागरण स्थल पर लेकर पहुंचे। शोभायात्रा में मां ज्वाला जी जागरण सेवा समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। पांच अक्तूबर को हमसर हयात निजामी माता रानी का गुणगान करेंगे।