डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
प्रारंभिक ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी और तीन पदोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखते हुए लोनिवि अतिथि गृह परिसर में धरना दिया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता करते हुए वाईके सिंह ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की एकजुटता के आगे सरकार को देर-सवेर झुकना पड़ेगा। महासंघ के मंडल प्रभारी एचएन मिश्रा ने सरकार की वायदा खिलाफी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को डिप्लोमा इंजीनियर्स तैयार रहें। धरना-प्रदर्शन में एसपी पांडेय, रवींद्र कुमार गौतम, मो. आरिफ, मानवेंद्र सिंह, डीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, ठाकुर सिंह, डीडी सागर, अशर्फी लाल, एम रहमान, राज सिंह, जोगेंद्र गंगवार, सोमपाल सिंह आदि शामिल रहे।