फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में अमोनिया का रिसाव, हड़कंप

Thu, 30 Mar 2017 12:52 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमो‌निया - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 पुवायां से तीन किमी दूर खुटार रोड स्थित गांव धारा के पास बीआर इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में शाम छह बजे अचानक गत वर्ष बना गोदाम ढह जाने से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। सात बजे पुलिस और फायर बिग्रेड टीम को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोर के स्टोर कीपर ने मौके पर पहुंचकर गैस का रिसाव बंद किया। बीआर इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर खुटार पुवायां मार्ग पर है। 
विज्ञापन

वर्ष 16 मेें कोल्ड स्टोर में एक नया भवन बनाकर राब के पीपे भरे गए थे। शाम साढ़े पांच बजे यह हिस्सा लिंटर सहित भरभराकर गिर पड़ा। इससे भवन को ठंडा करने के लिए पड़ी अमोनिया गैस की पाइप लाइन से रिसाव शुरू हो गया। शाम छह बजे उधर से निकलने वाले बाइक, साइकिल सवारों को आंख और चेहरे पर जलन महसूस हुई तो लोगों ने गांव धारा और गांव करनापुर के लोगों को मामले की जानकारी दी। गांव के लोगों ने मीडिया को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मदद की गुहार की। मीडिया ने पुलिस और फायर बिग्रेड को कोल्ड स्टोर से अमोनिया के रिसाव की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई। कोल्ड स्टोर के स्टोर कीपर जबर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गैस रिसाव की जानकारी पाकर कुछ ही देर में स्टोर आ गए थे और रिसाव को बंद कर दिया गया है।  पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं देने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई। जबर सिंह ने स्टोर को गए पाइप की गैस को वापस टैंक में पहुंचाने की प्रक्रिया की। इसके बाद वातावरण में अमोनिया की गंध कम हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। 
00

सटा हुआ है गांव धारा
पुवायां। जिस कोल्ड स्टोर से अमोनिया का रिसाव हुआ उससे बिल्कुल सटा हुआ गांव धारा है। हालांकि हवा विपरीत दिशा में चल रहे होने के कारण गांव के लोगों को काफी देर बाद गैस के रिसाव का पता चल सका। कोल्ड स्टोर के ढहे हिस्से के पास कोई श्रमिक आदि नहीं काम कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार ने भी अमोनिया के रिसाव की सूचना नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

00
क्या है अमोनिया
पुवायां। अमोनिया एक तीक्ष्ण गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व 8.5 है। यह जल में अति विलेय है। यह क्षारीय प्रकृति का होता है। यूरिया, अमोनियम सल्फेट, अमोनियम फास्फेट, अमोनियम नाइट्रेट आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। बर्फ  बनाने के कारखाने और कोल्ड स्टोरों में शीतलीकारक के रूप में अमोनिया का उपयोग किया जाता है।
00
क्या है बचाव
ज्यादा मात्रा में अमोनिया सूंघने पर जान जा सकती है। 1984 में भोपाल गैस त्रासदी इसका बड़ा उदाहरण है। किसी उद्योग या अमोनिया टैंक से अमोनिया का रिसाव होकर यदि अचानक अमोनिया वातावरण में फैल जाए तो आंख और चेहरे को काफी अधिक पानी से धोना चाहिए। अमोनिया जल में अति विलेय है इसलिए चेहरे को जल से धोने से यह घुलकर अलग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें