फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई एंबुलेंस, ठेली पर अस्पताल ले जाना पड़ा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। बुधवार को लॉकडाउन का पहला दिन था। सुबह पुलिस ने कई स्थानों पर सख्ती दिखाई तो लोग घरों में कैद हो गए, लेकिन कुछ युवाओं ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा और बाइक से सड़क पर निकल पड़े। एक बाइक पर तीन लोग तक बैठकर निकले तो पुलिस ने ऐसे लोगों के चालान काटे। वहीं, जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को जाने दिया गया।
विज्ञापन

स्थान : पुवायां का राजीव चौक
समय : दोपहर 12 बजे
पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी प्रमोद कुमार बीमार पड़ गए। परिवार के लोगों ने 108 नंबर लगाया। नंबर नहीं लग सका तो भाई चंचल और मां उनको ठेली से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद प्रमोद को घर भेज दिया गया।
स्थान : खुटार का मेन चौराहा
समय : दोपहर 02 बजे
खुटार के मेन चौराहे पर फल की दुकानें खुली रहीं। एक किराने की दुकान भी खुली हुई थी और यहां पर ग्राहकों की भीड़ थी। चौराहे पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन आने जाने वालों से पूछताछ नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

स्थान : बंडा के ब्रजपालनगर में पैसा खेलते लोग
समय : दोपहर 2.30 बजे
बंडा के मोहल्ला ब्रजपालनगर की एक गली में तमाम किशोर एकत्र होकर पैसों से खेल रहे थे। एक भी किशोर मास्क नहीं लगाए था और न ही आपस में दूरी रखी गई थी। इससे जाहिर होता है कि कारोना की भयावहता को लेकर लोग अब भी जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें