फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा में अंबर ने पाए 97.50 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
अंबर सिंह राठौर। स्रोत: परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें खुटार ब्लॉक के गांव महुआ पिमई निवासी शिक्षक अनंग पाल सिंह के पुत्र अंबर सिंह राठौर ने 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

13 दिसंबर को नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 15 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें अंबर सिंह राठौर ने 97.50 प्रतिशत अंक पाए हैं। उनके पिता का दावा है कि अंबर ने जिले में प्रथम रैंक हासिल की है। प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर जारी हो गया है। अभिभावक विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम देख सकते हैं। इसी के साथ प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें