फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस

Tue, 06 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
अंबेडकर ‌कायऱ्र्यक्रम में बोलते वक्ता
विज्ञापन
जलालाबाद। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम यहां राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का जरिया बन गया। विधायक नीरज मौर्य ने अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए पहले नगर में ढोल नगाडे़ के साथ रैली निकाली। इस दौरान विधायक अपने खास समर्थकों के साथ खुली जीप में सवार थे। रैली नगर में घूमी तो कई जगह जाम लग गया। इसके बाद मुख्य चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर विधायक और उनके समर्थकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में बने मंच से बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर खेमकरन गौतम, विधायक नीरज मौर्य ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस दौरान मिर्जापुर और कलान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 35 से ज्यादा लोगों को पार्टी का झंडा देकर उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की गई। अध्यक्षता श्यामलाल सागर और संचालन डॉ. नरेंद्र गौतम ने किया। इस मौके पर रश्मि मौर्य, विकास पांडेय, श्यामू कुशवाहा, लियाकत अली, ऋषिकांत पांडेय, आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
जाटव एकता समिति ने किया विरोध 
जलालाबाद। जाटव एकता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नगर में मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंबेडकर पार्क में प्रतिमा के आसपास बसपा के झंडे-बैनर लगाने पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल ने विरोध जताया। कहा, राजनीतिक लाभ के लिए बाबा साहब को किसी पार्टी से जोड़ना उनका अपमान है। इस दौरान समिति के रामकुमार गौतम, राजीव गौतम, अनंतराम, अमर सिंह, संजीव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें