फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो सगे भाइयों का कमाल, छोटा अधिकारी तो बड़ा बना वैज्ञानिक

Thu, 19 Dec 2024 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अनमोल। स्रोत: स्वयं - फोटो : kathua
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में वाणिज्य के प्रवक्ता बुधपाल सिंह के दो बेटों ने कमाल कर दिया। छोटे बेटे अनमोल का राजपत्रित अधिकारी पद पर चयन हुआ है। बड़े बेटे सत्यम सिंह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान इसरो में वैज्ञानिक बन गए हैं। चयन सूची में उन्हें 30वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

सत्यम ने 2014-15 में केंद्रीय विद्यालय एक से हाईस्कूल की परीक्षा 10 सीजीपीए के साथ और 2016-17 में 12वीं की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। एनआईटी भोपाल से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स में करने के पश्चात उन्होंने डेढ़ साल तक ओला में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के रूप में जनवरी 2022 से अगस्त 2023 तक कार्य किया। इसरो से पूर्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में ग्रुप ए राजपत्रित पद पर पेटेंट अधिकारी के रूप में उनका चयन हो चुका है।
अनमोल ने संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 09 राजपत्रित क्लास-1 इलेक्ट्रिकल्स में सफलता पाई है। उन्होंने बीटेक (इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियरिंग) आईआईटी आईएसएम धनबाद से 2023 में पूर्ण किया। उन्होंने 2023 में यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा और 2024 में यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा लगातार दो बार उत्तीर्ण की। एसपी कॉलेज के प्रवक्ता राम सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

अनमोल। स्रोत: स्वयं- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें