फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के बिग बाजार में उमड़ी भीड़

Mon, 08 Feb 2016 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ऐतिहासिक मेेले में विशाल पंडाल के नीचे अत्याधुनिक उपकरणों के स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें हर आम-ओ-खास के लिए घरेलू आइटम उपलब्ध कराए गए हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए आकर्षक झूले, मिकी-माउस, स्पेशल मीठा पान,    सहारनपुर का आधुनिक फर्नीचर, सोफा सेट कम बेड, पानीपत का हैंडलूम, खुर्जा की क्राकरी, भदोही और जयपुरिया कारपेट, बीकानेर की नमकीन, जयपुर की मीठी सुपारी, हेल्थ केयर उपकरण, कानपुर की साडिय़ां, भागलपुरी सिल्क, रेडीमेड लेडीज एंड जेंट्स गारमेंट, आयुर्वेदिक दवाइयां, कोलकाता, मुंबई की आकर्षक ज्वैलरी, हर तरह की सब्जी काटने वाली मशीनें, कश्मीरी शाल, सूट, पंजाबी जूतियां, परदे, पायदान आदि के स्टाल शामिल हैं। त्योहारी आइटम के अलावा सजावट की सामान के भी स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मेले में ग्राहकों के मनोरंजन के लिए ताल डांस इंस्टीट्यूट के निदेशक नितेश गुप्ता और निकुंज गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। उन्हीं की देखरेख में स्कूली बच्चों द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें