फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह: शाहजहांपुर में पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, अतिथियों ने दिए सफलता के मंत्र

Fri, 06 Jun 2025 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
मेधावियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अमर उजाला और फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को मेधा को सम्मान दिया गया। हाथ में प्रशस्तिपत्र देकर और गले में मेडल पहनाकर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तो अभिभावक और अध्यापक भी गर्व से भर गए। इस दौरान 12 सौ से ज्यादा मेधावी सम्मान से नवाजे गए। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ ही चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया।  

विज्ञापन


अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी ने सबसे पहले सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यार्थियों को मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित किए गए। 

मेधावियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत ने भी मेधावियों को सम्मान दिया। अतिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। लगन-मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। अपने अंदर विनम्रता और दूसरों को सम्मान देने की भावना भी विकसित करें।

कार्यक्रम के दौरान सुबह दस से दोपहर दो बजे तक हाल तालियों से गूंजता रहा। पदक पाकर चहकते हुए अपने बच्चों को देखकर परिजन भी गौरवान्वित हुए। बच्चों ने सेल्फी लेकर इस पल की यादों को अपने मोबाइल में संजो लिया। कार्यक्रम का संचालन इंदू अजनबी ने किया। 

मेधावियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
भविष्य को देखते हुए करें विषय का चुनाव 
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. पंकज मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॅरिअर के दृष्टिगत 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं को बहुत सोच-समझकर विषय चुनने की आवश्यकता होती है। छात्र-छात्राएं उन विषयों का चयन करें, जिनमें भविष्य में अपार संभावनाएं हों। एआई, सेमीकंडक्टर, हाइड्रोजन फ्यूल आदि ऐसे विषय हैं, जिन पर भविष्य में काफी कुछ निर्भर करेगा।

मेधावियों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
तैयारी पर ध्यान दें मेधावी...सरकार भी कर रही सहयोग
ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मेधावी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें, सरकार भी उनकी उच्च शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी कर दी है। अब मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनना पहले की अपेक्षा आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से बालिकाओं की शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में बा विद्यालय, सर्वोदय विद्यालय स्वीकृत कराने के साथ ही पुराने स्कूलों के कायाकल्प का कार्य भी किया है। किसी भी छात्र-छात्रा को मदद की जरूरत होगी तो वह हमेशा हाजिर रहेंगे। 
विज्ञापन

लक्ष्य तय कर लगन के साथ जुट जाएं : एसपी 
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सम्मान हमें भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। कॅरिअर में सफलता के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य तय कर लीजिए। उसके मुताबिक पूरी लगन के साथ मेहनत कीजिए। सही दिशा में मेहनत करेंगे तो सफलता मिलनी तय है। एसपी ने इच्छुक छात्र-छात्राओं के सामने एक दिन का एसपी बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य है कि युवा पुलिस के कामकाज को करीब से समझें। इससे वे पुलिस की चुनौतियों को समझेंगे और भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने के लिए भी प्रेरित होंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें