मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए दिव्या गुप्ता, डीआईओएस हरिवंश कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत ने भी मेधावियों को सम्मान दिया। अतिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। लगन-मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। अपने अंदर विनम्रता और दूसरों को सम्मान देने की भावना भी विकसित करें।
कार्यक्रम के दौरान सुबह दस से दोपहर दो बजे तक हाल तालियों से गूंजता रहा। पदक पाकर चहकते हुए अपने बच्चों को देखकर परिजन भी गौरवान्वित हुए। बच्चों ने सेल्फी लेकर इस पल की यादों को अपने मोबाइल में संजो लिया। कार्यक्रम का संचालन इंदू अजनबी ने किया।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
भविष्य को देखते हुए करें विषय का चुनाव
फ्यूचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. पंकज मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॅरिअर के दृष्टिगत 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं को बहुत सोच-समझकर विषय चुनने की आवश्यकता होती है। छात्र-छात्राएं उन विषयों का चयन करें, जिनमें भविष्य में अपार संभावनाएं हों। एआई, सेमीकंडक्टर, हाइड्रोजन फ्यूल आदि ऐसे विषय हैं, जिन पर भविष्य में काफी कुछ निर्भर करेगा।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
तैयारी पर ध्यान दें मेधावी...सरकार भी कर रही सहयोग
ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि मेधावी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें, सरकार भी उनकी उच्च शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी कर दी है। अब मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनना पहले की अपेक्षा आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से बालिकाओं की शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में बा विद्यालय, सर्वोदय विद्यालय स्वीकृत कराने के साथ ही पुराने स्कूलों के कायाकल्प का कार्य भी किया है। किसी भी छात्र-छात्रा को मदद की जरूरत होगी तो वह हमेशा हाजिर रहेंगे।
लक्ष्य तय कर लगन के साथ जुट जाएं : एसपी
एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सम्मान हमें भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। कॅरिअर में सफलता के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य तय कर लीजिए। उसके मुताबिक पूरी लगन के साथ मेहनत कीजिए। सही दिशा में मेहनत करेंगे तो सफलता मिलनी तय है। एसपी ने इच्छुक छात्र-छात्राओं के सामने एक दिन का एसपी बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य है कि युवा पुलिस के कामकाज को करीब से समझें। इससे वे पुलिस की चुनौतियों को समझेंगे और भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने के लिए भी प्रेरित होंगे।