शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में काव्यपाठ करता छात्र। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार जीते।
भाषण प्रतियोगिता में अलवीरा खान ने प्रथम, मोहम्मद मोनिस ने द्वितीय, प्रतिभा आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ में हर्ष पांडेय ने प्रथम, संचित शर्मा ने द्वितीय और शैलेंद्र सिंह तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.तनवीर हुसैन और हिंदी विभाग के डॉ.परवेज मोहम्मद शामिल रहे।
इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर फैयाज अहमद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी में बहुत सारी खूबियां थीं। वह सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होंने जीवनभर निःस्वार्थ भाव से समाज और देश की सेवा की।
डॉ. रईस अहमद के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.जमील अहमद खान, डॉ. समन जहरा जैदी, डॉ. रजा रसूल के अलावा विवेक कुमार, फरमान खान, आरिश हुसैन, समर यादव आदि मौजूद रहे।