दिवाली पर बाजारों और सार्वजनिक महत्व के अन्य स्थानों पर अग्निकांड समेत किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्ष व्यवस्था मेें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लेखपाल भी जुटाए गए हैं।
डीएम राम गणेश और एसपी कृष्ण बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। बता दें कि एडीएम प्रशासन जितेंद्र शर्मा ने बीते दिन कांट रोड पर जमौर स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट के आसपास पांच सौ मीटर परिधि में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अनुपालन में एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने चौक कोतवाली और कांट के प्रभारी निरीक्षक को एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह का प्रतिबंध आईओसी के बंथरा डिपो और शहर के अन्य एलपीजी गोदामों के आसपास लागू रहेगा। डीएम ने कहा कि त्यौहार पर शहर समेत जिले में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि शहर में प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थल पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।