फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्य सड़कों के साथ गलियों की हालत भी खराब...हादसों का डर, चलना मुहाल

विज्ञापन
घंटाघर से मशीनरी मार्केट मार्ग पर हुआ गहरा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बाद भी शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक खस्ताहाल हैं। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। आएदिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गलियों की बार-बार खोदाई होने से हालात काफी खराब हो गए हैं। सीवर और पाइपलाइन लीकेज होने से सड़कें धंस रहीं हैं।
विज्ञापन


राज्य सेक्टर परियोजना के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था जल निगम को शहर में कुल 186 किमी सीवर लाइन बिछाने के साथ ही चैंबर बनाने और कनेक्शन दिए जाने का कार्य भी सौंपा गया था। अब तक जलनिगम ने कार्य पूरा होने के बाद सीवर लाइन को नगर निगम के हैंडओवर नहीं किया है।
सीवर लाइन धंसने से आए दिन सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं। इसकी वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। शहर के मुख्य चौराहे लाल इमली के पास सड़क धंसने से गड्ढा हो गया है। यह सड़क काफी व्यस्त है। रात के अंधेरे में वाहन चालक असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

यही हाल मशीनरी मार्केट रोड पर गड्ढों का है। आरसी मिशन क्षेत्र में ग्रीन वैली स्कूल के पास मुख्य सड़क पर गड्ढा होने से आवागमन में दिक्कत होती है। इस्लामिया स्कूल के सामने बहादुरगंज जाने वाली सड़क पर गड्ढे होने से ऊबड़-खाबड़ हो गई है। गड्ढे की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

बार-बार खोदाई करने से गलियां हुईं खस्ताहाल
शहर के मोहल्लों में आए दिन सीवर लाइन की मरम्मत, पाइप लाइन डालने और पीएनजी पाइप लाइन डालने का काम चलता रहता है। कार्यदायी संस्था खोदाई करने के बाद खानापूर्ति करके काम छोड़ देती है। इसकी वजह से गलियों में गड्ढे हो गए हैं। मोहल्ला लोधीपुर में कुछ माह पहले बिजली की लाइन डालने का काम किया गया। इसके बाद गड्ढों में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। बारिश होने से गलियों की हालत और खराब हो गई है। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। इसी तरह से मोहल्ला मक्कू बजरिया में शिव मंदिर के सामने करीब एक सप्ताह पहले पाइपलाइन डाली गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों में मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंटा चौराहे से देवी प्रसाद स्कूल को जोड़ने वाली लिंक रोड भी बदहाल है। इसी तरह से शहर के कई मोहल्लों में गलियों में गड्ढे हो गए हैं।
-
राज्य स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और गलियों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल निगम से एनओसी मिलने के बाद सड़कों और गलियों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे राहगीरों की परेशानी खत्म हो जाएगी।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

घंटाघर से मशीनरी मार्केट मार्ग पर हुआ गहरा गड्ढा। संवाद

घंटाघर से मशीनरी मार्केट मार्ग पर हुआ गहरा गड्ढा। संवाद

घंटाघर से मशीनरी मार्केट मार्ग पर हुआ गहरा गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें