फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलोक हत्याकांड: शाहबाज ने कहा- 'भाग जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा'... पुलिस ने चलाईं 13 गोलियां, चार में हुआ ढेर

Sat, 23 Sep 2023 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) की चाकु से गोदकर हत्या कर दी। विरोध पर परिवार के छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। पुलिस ने एक आरोपी शाहबाज को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस ने 13 फायर किए थे, लेकिन शाहबाज चार गोलियों में ढेर हो गया था।
विज्ञापन
Alok murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तिलहर के बतलैया गांव के पास दरोगा का पिस्टल छीनकर भागने के बाद पुलिस ने शाहबाज पर 13 गोलियां चलाईं थीं। उसे चार गोलियां लगी थीं। बदमाश ने इंस्पेक्टर कटरा पवन पांडेय पर फायर किया, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगा था। 
विज्ञापन


पूरे मामले में सीओ प्रयांक जैन की ओर से आरोपी मृतक शाहबाज के खिलाफ आयुध अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है। सीओ की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उप निरीक्षक इतेश तोमर की पिस्टल छीनने के बाद आरोपी शाहबाज भाग गया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस के आगे बढ़ने पर टॉर्च की रोशनी देखकर शाहबाज ने फायर कर दिया। ललकारने पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उसने धमकाया कि भाग जाओ नहीं तो सबको मार दूंगा।
विज्ञापन


कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय ने फायर करते हुए समर्पण के लिए कहा। कुछ देर के इंतजार के बाद पुलिस आगे बढ़ी तो बदमाश ने फायर कर दिया, जो कटरा इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगा। इसके बाद पुलिस की फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया। 
 
Trending Videos

दरोगा की पिस्टल भी आरोपी से कुछ दूर पर पड़ी थी। सीएचसी पर शहबाज को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, रोहित कुमार ने तीन-तीन, कांस्टेबल राहुल चौधरी, अंकित नेहरा, रविंद्र कुमार, भूरा तोमर ने बदमाश पर एक-एक फायर करना बताया।

कनेक्शन तलाश रही पुलिस
पुलिस ने सगीर और शहबाज व शहरोज के बीच का कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया है। पुलिस की एक टीम की जांच इसी बिंदु की ओर जा रही है। दूसरी ओर सगीर के पास प्रॉपर्टी के पहलू पर जांच चल रही है।

मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं। जल्द ही अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आएंगे। - संजीव वाजपेयी, एसपी देहात

असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या, पुलिस हिरासत से भागा बदमाश ढेर
आपको बता दें कि शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विरोध पर परिवार के छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मौके से पड़ोसियों ने एक बदमाश शाहबाज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर भागे शाहबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 

आलोक गुप्ता शाहजहांपुर शहर के नजदीक सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कार्यरत थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। आवाज सुनकर जागे आलोक को देखकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।

चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां आ गए। बदमाशों ने आलोक की पत्नी खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम, छोटे भाई प्रशांत गुप्ता, उनकी पत्नी रुचि गुप्ता, पिता सुधीर गुप्ता और आलोक की बेटी अंबिका (6) व बेटे (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन

शाहजहांपुर के एक कॉलेज में थे असिस्टेंट प्रोफेसर  
शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए। भागने की कोशिश कर रहे बदमाश शाहबाज को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बाकी साथी भाग गए। पुलिस घायलों को सीएचसी और फिर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पहुंचने तक आलोक की मौत हो चुकी थी। व्यापारी सुधीर गुप्ता के पुत्र आलोक गुप्ता नेशनल हाईवे पर हाजी नगला गांव के पास सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें