शाहजहांपुर। अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के पद पर प्रतीक्षा सूची से चयनित होने के बाद शिक्षकों को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया गया है। बीएसए ने संंबंधित से मूल विद्यालय से कार्यमुक्त होकर जिला परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। चयन के बाद ब्लॉकों में फेरबदल किया गया है।
एआरपी पद पर पूर्व में 45 शिक्षकों का चयन हो चुका है। उस समय प्रतीक्षा सूची में रखे गए 11 शिक्षकों को काउंसलिंग के बाद चुन लिया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने चयनित होने वाले शिक्षक प्रदीप सिंह, पंकज द्विवेदी, अमित दीक्षित, सुरेंद्र पाल, वीर पाल, अरविंद कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, खुशीराम, तनवीर अहमद, विनय गुप्ता, नरेंद्र कुमार जायसवाल को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया। उन्हें मूल विद्यालय से कार्यमुक्त होने के बाद जिला परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
बीएसए ने कार्यरत खंड में बदलाव किया है। बीएसए ने बताया कि एआरपी को नियमित सपोर्टिंग सुपरविजन रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। एआरपी का वेतन उसी विद्यालय से निकलेगा, जिसमें वे कार्यरत थे। वेतनमान में कोई भी वृद्धि नहीं की जाएगी।