शाहजहांपुर। निगोही विकासखंड के गांव ऊनकलां के बाशिंदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि उनके गांव की मतदाता सूची में बीएलओ ने हेरफेर कर कम आयु व बाहरी व्यक्तियों को शामिल कर लिया। मत डबल भी बना दिए गए। आरोप लगाया कि बीएलओ ने विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की नीयत से हेरफेर की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने एक पूर्व प्रत्याशी के सगे रिश्तेदार होने के कारण लाभ पहुंचाने का कार्य किया। सौ व्यक्तियों के नाम मृत या बाहर दिखाकर मतदाता सूची से काट दिए। जबकि पात्र व्यक्तियों को शामिल नहीं किया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में अनीस खां, नन्हे लाल, श्यामा चरन, सुरेश पाल, राजेश कुमार, गीता देवी, चंपा देवी, सुरेश पाल, रोहित कुमार, रामदास व नरेंद्र पाल शामिल रहे।