फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 98 ग्राम स्मैक मिली, दो आरोपी गिरफ्तार, सीज की गई बाइक

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में स्मैक के तस्कर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने मंगलवार को देर रात गश्त के दौरान लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध हालात में मिले समधाना गांव के दो ग्रामीणों को 98 ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए समधाना निवासी राजकुमार के पास से 53 ग्राम और साधू उर्फ पूरनलाल के कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी अपनी बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। इसलिए बाइक को मोटर वाहन एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, आरोपी साधू उर्फ पूरन लाल ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गांव के ही एक युवक से स्मैक पाउडर लिया था। यह स्मैक फरीदपुर के एक अज्ञात व्यक्ति को देनी थी और उसी का इंतजार करते वक्त दोनों आरोपी पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें