फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरघट की भूमि पर कब्जे कर निर्माण कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव भोपतपुर निवासी सुखवंत सिंह, मनजोध सिंह, सुखदेव सिंह, हरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राजवीर सिंह आदि ने पुलिस को बताया कि गांव के बाहर मरघट की भूमि है। गांव का एक व्यक्ति मरघट की भूमि पर कब्जा कर निर्माण करा रहा है। इससे गांव के लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में समस्या होगी। सोमवार को मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। गांव के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर अवैध निर्माण रुकवाने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से एक महिला ने चार लोगों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर गलत नीयत से पकड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें