फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा मंडी के केंद्रों पर धान खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
बंडा के सेंटरों पर धान खरीद में धांधली पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से पुवायां मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन कर बंडा मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर धान खरीद में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बंडा मंडी में अधिकारियों की मिलीभगत से धान खरीद में धांधली की जा रही है। एसडीएम से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। धरना प्रदर्शन की जानकारी पाकर एसडीएम चित्रा निर्वाल मौके पर पहुंचीं और किसान नेताओं से वार्ता की।
जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को बताया कि बंडा मंडी में दो क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तैनात हैं, इसके बाद भी किसान धान बेचने के लिए परेशान घूम रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंडा मंडी परिसर में पड़े धान का स्थलीय सत्यापन किया जाए और बिना किसान के धान का ढेर मिले तो उसे प्रशासन जब्त कर रिपोर्ट दर्ज कराए। कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद राष्ट्रीय आह्वान पर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। एसडीएम ने समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि किसान नेताओं से वार्ता की गई है, समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें