फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रसव के बाद तीन घंटे में छुट्टी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को तीन घंटे में छुट्टी देने का आरोप लगाते हुए महिला की मां ने सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

पहाड़ीपुर भोपत निवासी गीता देवी ने बताया कि 12 अक्तूबर को वह अपनी बेटी नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी लेकर पहुंचीं। आरोप है कि प्रसव के करीब तीन घंटे बाद ही नर्स ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बताते हुए छुट्टी दे दी। दो दिन बाद नेहा की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने संक्रमण की बात बताई। फिलहाल जच्चा-बच्चा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गीता देवी ने मामले की जांच कर दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में रखा जाना चाहिए। इस दौरान भोजन, चाय, नाश्ता और दलिया समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें