जैतीपुर। क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुजारी बाबा पृथ्वीराज दास ने थाने में तहरीर देकर कुछ ग्रामीणों पर विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया।
पुजारी के मुताबिक छह अक्तूबर को वह एकादशी पर्व के लिए फूल लेने बरेली गए थे। इसी दौरान उनकी गैरमौजूदगी में मंदिर परिसर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लौटने पर उन्होंने चिता जलती देखी। सोमवार को कुछ लोग बैलगाड़ी से ईंट और रेत लेकर पहुंचे, जिस पर पुजारी ने समाधि बनाकर मंदिर की जमीन पर कब्जे की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिवार ने मंदिर को एक बीघा जमीन दान की थी और अंतिम संस्कार अपने हिस्से की जमीन पर किया है। समाधि नहीं बनाई जाएगी। सीओ विदुष सक्सेना ने मामले की जानकारी कर कार्रवाई की बात कही। संवाद