फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टैबलेट देने के बहाने कॉलेज बुलाकर पीटने का आरोप

Wed, 02 Oct 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। गांव पैना बुजुर्ग निवासी बी फार्मा के छात्र अंशुमान मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कॉलेज प्रबंधन पर टैबलेट देने के बहाने बुलाकर पीटने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर काॅलेज प्रबंधन ने छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अंशुमान ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले काॅलेज से फोन पर मैसेज मिला कि 30 सितंबर तक काॅलेज आकर सरकार की ओर से वितरित हो रहा अपना टैबलेट ले लें। वहां जाने पर एकाउंटेंट ने बकाया फीस में 6000 रुपये अतिरिक्त जोड़कर भुगतान करने को कहा। इसको लेकर विवाद होने पर काॅलेज प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उसे लोहे की सरिया व तमंचे की बट से जमकर पीटा। नवागत कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ला ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। समझौता नहीं होने पर घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें