फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक की जान गई, चार लोग घायल

Wed, 02 Oct 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में पिकअप की टक्कर से मृत ई रिक्शा चालक सुलक्खन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव बरगदिया के पास मंगलवार को लोडर पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में महिला और उसके दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक की जान चली गई।
विज्ञापन


खुटार के गांव महमदपुर सैंजनिया निवासी सुलक्खन सिंह (35) ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार को वह पुवायां से घर जा रहे थे। गांव धारा के भगवानदास, गांव महमदपुर सैंजनिया की छोटी कौर, छोटी कौर के दो बच्चे लवप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह उनके ई-रिक्शा पर सवार थे।

खुटार मार्ग पर गांव बरगदिया के पास सामने से आ रही पिकअप की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में सुलक्खन, भगवानदास, छोटी कौर और उनके दोनों पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और 108 सेवा की दो एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण सुलक्खन सिंह और भगवानदास को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सुलक्खन की इलाज के दौरान मौत हो गई। भगवानदास का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला है।
विज्ञापन


पुलिस ने ई रिक्शा और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सुलक्खन सिंह की मौत से पत्नी हरविंदर कौर, पुत्र एकमजोत सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पुवायां में पिकअप की टक्कर से मृत ई रिक्शा चालक सुलक्खन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

पुवायां में पिकअप की टक्कर से मृत ई रिक्शा चालक सुलक्खन सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें