प्रख्यात शायर और महान शिक्षाविद् डॉ. अल्लामा इकबाल की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को उर्दू जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न मदरसों के बच्चों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरुलहुदा से सुबह दस बजे उर्दू बेदारी रैली को प्रधानाचार्य इकबाल मियां ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे उर्दू हमारी जान है, जश्ने उर्दू जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई मदरसे में ही संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य इकबाल मियां ने अल्लामा इकबाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोशनी डाली। उधर, मदरसा गरीब नवाज ककरा कलां में भी रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न मार्गो से निकाली गयी रैली में बच्चों ने उर्दू भाषा जिंदाबाद के नारे लगाए। व्यवस्था में मोहम्मद सरताज, रियाज, सुलेमान, हाफिज मोहम्मद वसी आदि का योगदान रहा।
मदरसा इस्लामिया गौसिया शहबाजनगर की ओर से निकाली गयी, जिसमें रिजवान खां, साजिद खां, राशिद हुसैन, शाहनवाज, सलीम, लतीफ, तौसीफ आदि मौजूद रहे। मदरसा नादिरुल उलूम मीरानपुर कटरा से उर्दू जागरूकता रैली निकली। रैली में लियाकत अली, रईस अंसारी, मौलाना हाशिम रजा, शादाब खां, शफी अहमद खां, मिर्जा अजीम बेग आदि शामिल रहे। इसी तरह नगर के दर्सगाहे इस्लामी की ओर से निकाली गयी उर्दू रैली में हसीन खां, आरिफ, आमिर बेग, अनीस आदि की उपस्थिति रही। मदरसा अत्तारिया में निकाली गई रैली में मोहम्मद रिजवान अत्तारी, नगमी तबस्सुम, रेशमा खान, सोनी, अज्मी खान, गुलराना, तबस्सुम नाज, तरन्नुम आदि का योगदान रहा। तिलहर के मदरसा शमसिया फैजाने हातम के छात्र-छात्राओं ने उर्दू जागरूकता रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मौलाना सखावत हुसैन ने उर्दू के प्रचार-प्रसार का संकल्प बच्चों को दिलाया। रैली हाफिज मतीन, काशिफ अली, शाहिद, नाज बी आदि शामिल हुए।
ईडेन लॉन में सम्मान समारोह आज
अल्लामा इकबाल की जयंती पर सोमवार को सुबह नौ बजे ईडेन मैरिज लॉन झंडा कलां में जश्ने उर्दू कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में उर्दू भाषा व साहित्य के विकास में योगदान के लिये लेखकों, साहित्यकारों, शायरों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि उर्दू एकेडमी उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन डॉ. यासीन अली उसमानी होंगे। जानकारी अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने दी।