पुवायां में विकास मेले में स्टॉल देखते विधायक चेतराम। संवाद
पुवायां में हुआ गोष्ठी और मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पुवायां इंटर कॉलेज मैदान पर मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक चेतराम ने फीता काटकर किया और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल में जितना विकास हुआ है, उतना पूर्व की सरकारों ने नहीं कराया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर जानकारी दी गई। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एसडीएम चित्रा निर्वाल, बीडीओ आरपी राना, ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के पति सुरजनलाल सहित आदि मौजूद रहे।