फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आउटसोर्सिंग से नियुक्त सभी कंप्यूटर ऑपरेटर की फिर से होगी परीक्षा

Tue, 04 Feb 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में सोमवार को निरीक्षण करतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत : नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सात कंप्यूटर ऑपरेटर और चार-पांच नियमित कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सवालों के संतोषजनक जवाब न दे पाने पर महापौर ने आउटसोर्सिंग पर नियुक्त सभी कंप्यूटर ऑपरेटर की फिर से परीक्षा कराने और कुशलता के आधार पर कार्य दिए जाने के निर्देश दिए। महापौर अर्चना वर्मा ने आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के पटल का निरीक्षण किया।
उपस्थिति पंजिका के आधार पर लगभग 24 ऑपरेटर्स कार्य कर रहे हैं, लेकिन 17 ही उपस्थित मिले। महापौर ने कंप्यूटर ऑपरेटर से बातचीत कर उनके कार्यों की समीक्षा की। कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग स्पीड को लेकर कुछ ऑपरेटर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर महापौर ने नगर आयुक्त को सभी ऑपरेटर का टाइपिंग टेस्ट कराने और क्षमता के अनुरूप कार्य लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सामने आया कि कुछ ऑपरेटर स्वयं के अनुभाग में उपस्थिति पंजिका बनाकर हस्ताक्षर कर रहे हैं। महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का सिर्फ एक ही रजिस्टर होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यालय विभागाध्यक्ष से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर निस्तारण के निर्देश नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को दिए।
चार-पांच नियमित कर्मचारी भी उपस्थित नहीं मिले। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, निजी सचिव शिवा सक्सेना, वरिष्ठ कार्यालय सहायक अनिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें