फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीन दिवसीय हड़ताल के कारण रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को सभी बैंक खुले रहेंगी। इसको लेकर आरबीआई ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं, हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंककर्मियों ने रणनीति तैयार कर ली है। हड़ताल के दौरान विभिन्न बैंकों के कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर एकत्र होकर प्रदर्शन और रैली निकालेंगे।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न बैंकों की करीब 270 शाखाएं हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत रविवार को सभी बैंकों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा। हड़ताल के दिनों में भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।
वहीं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 9:30 बजे एजीएस बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के आशीष राठौर के नेतृत्व में बैंककर्मी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा टाउनहॉल पर एकत्र होंगे। यहां से बैंक ऑफ बड़ौदा गोविंदगंज, एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टाउनहॉल, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, नैनीताल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और इंडियन बैंक गोविंदगंज तक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय सचिव विवेक सक्सेना के नेतृत्व में बैंक कर्मी दोपहिया वाहनों के साथ एसबीआई टाउनहॉल पर एकत्र होंगे। यहां से रैली सदर चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर, अंजान चौकी होते हुए अंटा चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद जेल रोड से जीआईसी होते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय लोधीपुर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रेती रोड पर प्रदर्शन के साथ सभा का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को भी हड़ताल जारी रहेगी। बैंककर्मियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें